फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Pass system for general darshan ends, now darshan can be done without pass

अयोध्या: सामान्य दर्शन के लिए पास व्यवस्था खत्म, अब बिना पास के हो सकेंगे दर्शन; इन मंदिरों के लिए बदला नियम

Thu, 27 Aug 2026 06:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Aug 2026 06:11 PM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर परिसर के अंदर बने कई उपमंदिरों में दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब यहां के लिए पास की आवश्यकता नहीं होगी। 

विज्ञापन
Ayodhya: Pass system for general darshan ends, now darshan can be done without pass
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के उप मंदिरों में दर्शन के लिए सामान्य दर्शन पास व्यवस्था समाप्त कर दी है। एक सितंबर और उसके बाद की तिथियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। श्रद्धालु अब बिना किसी पास के इन मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि मई माह से ही बिना पास के दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। राम जन्मभूमि परिसर में सभी मंदिरों का निर्माण पूरा होने के बाद 13 अप्रैल से दर्शन शुरू हुए थे। शुरुआती चरण में सुगम, विशिष्ट और सामान्य पास के आधार पर दर्शन की व्यवस्था थी। सामान्य पास की शुरुआत 10 अप्रैल से हुई थी और यह केवल ऑनलाइन उपलब्ध था।
विज्ञापन


 मई में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर बिना पास के दर्शन की अनुमति दी गई थी। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 31 अगस्त तक सामान्य पास की बुकिंग जारी रखी थी। अब इसकी आवश्यकता नहीं है। सुगम दर्शन और आरती पास की बुकिंग फिलहाल जारी रहेगी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन से इस संबंध में संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed