फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya : One technician shoots another in bikapur kotwali.

Ayodhya : मोबाइल टावर के एक टेक्नीशियन ने दूसरे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Sat, 12 Oct 2024 12:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

अयोध्या में मोबाइल टावर के एक टेक्नीशियन ने दूसरे को गोली मार दी।  घायल को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया। चिकित्सक डॉ. अनुराग गुप्त ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Ayodhya : One technician shoots another in bikapur kotwali.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोबाइल टावर के टेक्नीशियन का काम करने वाले दो साथी किसी विवाद को लेकर आपस में टकरा गए। एक ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार हो गया है।

विज्ञापन


बीकापुर कोतवाली के खजुरहट- मिल्कीपुर मार्ग पर स्थित डडवा गांव में किराए के मकान में सुल्तानपुर के निवासी मोबाइल टावर टेक्नीशियन कृष्ण कुमार और शेर अली रहते थे। शुक्रवार की रात दो बजे के करीब दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई। इसके बाद शेर अली ने कृष्ण कुमार पर गोली चला दी। कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


दोनों को अपराधी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। घायल कृष्ण कुमार सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना अंतर्गत श्रवण मऊभारा का निवासी है। घायल को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. अनुराग गुप्त ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बीकापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच- पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक  ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed