फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: On Ram's footstep, the Chief Minister said, if you sing the praises of Pakistan, you will be crushed, there is no one in the Gandhi family

अयोध्या : राम की पैड़ी पर मुख्यमंत्री ने कहा, पाकिस्तान का गुण गाओगे तो कुचल दिए जाओगे, गांधी परिवार में कोई योग्य नहीं

Sun, 31 Oct 2021 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 31 Oct 2021 08:33 PM IST
सार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने कभी भी राम को राजनीति से नहीं जोड़ा है। प्रभु श्रीराम भारत की आस्था हैं, भगवान राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह त्रेता युग से हर व्यक्ति जानता है। जो राम की शरण में गया, उसका उद्धार हुआ है।

विज्ञापन
Ayodhya: On Ram's footstep, the Chief Minister said, if you sing the praises of Pakistan, you will be crushed, there is no one in the Gandhi family
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

जो हिन्दुस्तान में रहेगा, उसे देशभक्ति दिखानी होगी। अगर दुश्मन देश के समर्थन में दिखेंगे तो कड़ी कार्रवाई होगी। अगर भारत में रहकर पाकिस्तान का गुण गाओगे तो वही हाल कर देंगे, जो भारतीय सेना पाकिस्तान के आतंकवादियों का करती आई है, यानी कुचल दिए जाओगे। यह बातें रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान की जीत पर फोड़े गए पटाखों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कही।

विज्ञापन


वे रामायण कांक्लेव के समापन के बाद एक चैनल के कार्यक्रम में रूबरू थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने कभी भी राम को राजनीति से नहीं जोड़ा है। प्रभु श्रीराम भारत की आस्था हैं, भगवान राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह त्रेता युग से हर व्यक्ति जानता है। जो राम की शरण में गया, उसका उद्धार हुआ है। जिसने प्रभु श्रीराम का विरोध किया है, उसकी दुर्गति हुई है। जनता ने उसको जीरो बना दिया है। सीएम योगी ने बताया कि इस बार भव्य दीवाली मनाई जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने पर सीएम योगी ने कहा कि आखिर ऐसा है तो कांग्रेस सामान्य महिला को क्यों अध्यक्ष नहीं बनाती? तंज कसा कि खानदान में कोई योग्य नहीं है तो अध्यक्ष पद खाली पड़ा है। कहा कि कांग्रेस रेगिस्तान में धान उगाना चाहती है, उनका यहां सफाया है। समाजवादी पार्टी पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लखीमपुर खीरी की सातों सीटें जीतने जा रहे हैं। पंचायत चुनाव के नतीजे इसका मैसेज दे चुके हैं। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कहीं भी नहीं हैं। लखीमपुर खीरी की घटना पर सीएम योगीने कहा कि विपक्ष ने घटना को गलत तरीके से पेश किया। इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लखीमपुर खीरी में हुई दोनों तरफ से हुईं घटनाएं गलती थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के सवाल पर कहा हमारी सरकार किसी की तुष्टिकरण के लिए काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने जिक्र किया कि हमने जो कहा है वो किया है। हमने किसी जाति, वर्ग को टारगेट नहीं किया है। जो कानून को निशाना बनाएगा, सरकार कानून के तहत उस पर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि हमने राम का नाम गरीबों के काम के साथ जोड़कर आगे रखा है। राम का नाम हमारे लिए एक दीन:दुखी की सेवा का माध्यम है। सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं। सीएम योगी ने कहा ये हमारी वैचारिक विजय है कि जो लोग कल तक राम को काल्पनिक कहते थे, आज उन्होंने भी कहना शुरू कर दिया कि राम तो हमारे भी हैं। हमने कब कहा कि राम तुम्हारे नहीं थे। रामराज्य की अवधारण के बारे में बताया कि हमारे लिए रामराज्य हर गरीब को मकान देना, हर गरीब को शौचालय की सुविधा उपलब्ध करा देना, हर गरीब के घर में बिजली, सिलेंडर पहुंचा देना ही है। रामराज्य हमारे लिए किसी भी दुख और दरिद्रता से एक आम नागरिक को दूर करने की अवधारणा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed