फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Number of air passengers fell, flights reduced to half as compared to January, many daily services be

अयोध्या: गिरी विमान यात्रियों की संख्या, जनवरी की तुलना में आधी रह गईं फ्लाइट, कई डेली सर्विसेज हुईं वीकली

Sat, 11 May 2024 10:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 May 2024 10:15 PM IST
सार

Ayodhya Airport: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय कई शहरों के लिए शुरू हुई विमान सेवाएं अब यात्रियों के ना मिलने से प्रभावित हो रही हैं। कई बड़े शहरों के लिए रोज उड़ने वाली फ्लाइट वीकली हो गईं। 

विज्ञापन
Ayodhya: Number of air passengers fell, flights reduced to half as compared to January, many daily services be
अयोध्या एयरपोर्ट पर आधी हुई विमानों की संख्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रामनगरी के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई सीधी फ्लाइटों का संचालन इन दिनों ठप है। यात्रियों की कमी और विमान कंपनियों में हो रही उठापटक इसकी प्रमुख वजह मानी जा रही है। अयोध्या से चेन्नई और कोलकाता की रोजाना फ्लाइट मौजूदा समय में वीकली कर दी गई है। मुंबई के लिए भी सिर्फ एक ही फ्लाइट बची है। जबकि शुरुआती दौर में करीब 18 विमान प्रतिदिन रामनगरी से उड़ान भरते थे, अब ये संख्या घटकर आधी रह गई है।

विज्ञापन


अयोध्या से चेन्नई के लिए स्पाइसजेट ने रोजाना फ्लाइट शुरू की थी, जो अब सिर्फ सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और रविवार को चल रही है। यही हाल कोलकाता की फ्लाइट का भी है। वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस के अलावा कोई भी विमान कंपनी कोलकाता के लिए फ्लाइट संचालित नहीं कर रही है। वहीं मुंबई के लिए भी प्रतिदिन सिर्फ इंडिगो की सीधी फ्लाइट ही उड़ान भर रही है। इससे पहले स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रोजाना चलती थी। लेकिन अब स्पाइसजेट का संचालन वीकली किया जा रहा है। साथ ही सीधे मुंबई जाने वाली फ्लाइट वाया दिल्ली होकर जा रही है। हालांकि इसको लेकर अबतक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ऐसे हालात कब तक रहेंगे। फ्लाइट दोबारा शुरू होंगी या हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी इसपर संदेह बना हुआ है।
विज्ञापन


भविष्य में शुरू हो सकती हैं सेवाएं 
विमान कंपनियां की ओर से निजी कारण बताकर फिलहाल के लिए फ्लाइट का संचालन बंद किया गया है। भविष्य में ये विमान सेवाएं शुरू भी की जा सकती हैं। - विनोद कुमार, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed