फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya News: If the house was not given for the airport, then the electricity was forcibly cut off, after the

Ayodhya News : एयरपोर्ट के लिए नहीं दिया घर तो जबरन काट दी बिजली, मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर गांव तक लगाए पोल

Wed, 14 Jun 2023 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Jun 2023 10:55 PM IST
सार

मामला धर्मपुर सहादत गांव का है। गांव क्षेत्र को एयरपोर्ट इलाके में शामिल किए जाने का प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। गांव निवासी कैलाश नाथ तिवारी और सुंदर लाल प्रजापति के मकान अभी तक न तो समझौते के आधार पर क्रय हुए हैं और न ही उनकी जमीन का अधिग्रहण ही हुआ है।

विज्ञापन
Ayodhya News: If the house was not given for the airport, then the electricity was forcibly cut off, after the
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

श्रीरामचंद्र अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत जमीन पर बना घर न देने पर बिजली विभाग ने भवन स्वामी की बिजली जबरन काट दी। मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर चेते बिजली विभाग ने आनन-फानन 10 खंभे लगाकर काटा गया बिजली कनेक्शन जोड़ा।

विज्ञापन


मामला धर्मपुर सहादत गांव का है। गांव क्षेत्र को एयरपोर्ट इलाके में शामिल किए जाने का प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। गांव निवासी कैलाश नाथ तिवारी और सुंदर लाल प्रजापति के मकान अभी तक न तो समझौते के आधार पर क्रय हुए हैं और न ही उनकी जमीन का अधिग्रहण ही हुआ है। इसके बावजूद इन दोनों के घरों की बिजली जबरन काट दी गई। परेशान भवन स्वामियों ने इस मामले में राहत पाने के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में रिट याचिका दाखिल की है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने जब पीड़ितों की याचिका का संज्ञान लिया तो प्रशासन ने आनन-फानन में धर्मपुर सहादत गांव में 10 खंभे लगवा कर दोनों घरों के काटे गए बिजली कनेक्शन को चालू करवा दिया। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ओंकार नाथ तिवारी ने बताया न्यायालय ने आदेश दिया है कि जब तक भूमि अधिग्रहण एक्ट 2013 के तहत उनका विस्थापन न किया जाए तब तक न तो उन्हें घर से बेदखल किया जाए और न ही उनके भवन को गिराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed