{"_id":"6311cd0fef838b598126f910","slug":"ayodhya-news-bus-collides-with-truck-a-dozen-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News : ट्रक से टकराई बस, एक दर्जन बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News : ट्रक से टकराई बस, एक दर्जन बच्चे जख्मी
Fri, 02 Sep 2022 03:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Sep 2022 03:00 PM IST
सार
ग्रामर्षि अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल की 25 सीटर बस में 45 बच्चों को लेकर शहर से लौट रही थी कि देवकाली बाईपास के निकट एक ट्रक से भिड़ गई। विद्यालय एमएलसी हरिओम पांडे का बताया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली बाईपास के निकट शुक्रवार की दोपहर स्कूली बच्चों के ले जा रही एक बस ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में एक दर्जन बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सभी को एक निजी अस्पताल में उपचार करवाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्रामर्षि अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल की 25 सीटर बस में 45 बच्चों को लेकर शहर से लौट रही थी कि देवकाली बाईपास के निकट एक ट्रक से भिड़ गई। विद्यालय एमएलसी हरिओम पांडे का बताया गया है। चौकी इंचार्ज देवकाली सुनील यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन