{"_id":"65abfd86915bfa8d7300fea3","slug":"ayodhya-news-ayodhya-airport-planes-will-be-parked-in-lucknow-movement-will-be-done-by-48-chartered-planes-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News : अयोध्या एयरपोर्ट के विमानों की लखनऊ में होगी पार्किंग, 48 चार्टर्ड विमानों से होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News : अयोध्या एयरपोर्ट के विमानों की लखनऊ में होगी पार्किंग, 48 चार्टर्ड विमानों से होगी आवाजाही
Sat, 20 Jan 2024 10:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:36 PM IST
सार
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार से मेहमानों की आवाजाही शुरू हो गई। शनिवार को भी कई मेहमान एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
चार्टर्ड विमान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल, गीतकार प्रसून जोशी सहित कई मेहमान अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार तक 48 चार्टर्ड विमान अमौसी एयरपोर्ट पर आएंगे व जाएंगे। साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों की पार्किंग लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार से मेहमानों की आवाजाही शुरू हो गई। शनिवार को भी कई मेहमान एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। मेहमानों को कोई समस्या न हो, इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए आगमन हाल में एक छोटा लाउंज बनाए जाने के साथ ही खानपान की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ यहां आधा दर्जन से अधिक चार्टर्ड विमानों की पार्किंग की भी व्यवस्था की जा चुकी है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि आठ विमानों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई। अयोध्या एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों को अमौसी में पार्क किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट पर आने वाले मेहमानों के लिए खासतौर पर अवधी खानपान के स्टॉल रहेंगे, जहां वह अवधी खानपान का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
साफ-सफाई से लेकर एयरपोर्ट को बेहतर लुक देने का काम हो रहा है। खास मेहमानों के आने के चलते अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के साथ ही जिला पुलिस भी सतर्क है। मेहमानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन के साथ ही सभी एयरलाइंस द्वारा भी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किये गये है।
दर्जनभर मेहमान पहुंचे लखनऊ
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल, बाबा बालकनाथ, जुबिन नौटियाल, कवि शैलेश लोढ़ा, गीतकार प्रसून जोशी शनिवार को लखनऊ पहुंचे। यह सभी मेहमान चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से टैक्सी के माध्यम से अयोध्या रवाना हो गये।