फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Janaki ji's Chhath festival celebrated with great pomp in temples, 56 bhogs offered to Ramlala

Ayodhya: मंदिरों में धूमधाम से मना जानकी जी का छठ उत्सव, रामलला को अर्पित हुआ 56 भोग

Sun, 11 May 2025 08:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 May 2025 08:24 PM IST
सार

अयोध्या के मंदिरों में जानकी छठ का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रामलला को 56 भोग खिलाया गया। इस दौरान बधाई गीतों की प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन
Ayodhya: Janaki ji's Chhath festival celebrated with great pomp in temples, 56 bhogs offered to Ramlala
रामलला को लगाया गया छप्पन भोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैशाख पूर्णिमा की शुरुआत रविवार शाम 6:55 बजे हो गई है। इसके चलते आम दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया गया। रामनगरी के कई मंदिरों में माता जानकी का छठ उत्सव धूमधाम से मनाया गया, विशेष अनुष्ठान हुए। रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

विज्ञापन


वहीं राम मंदिर से सटे राम निवास मंदिर में एक हॉल के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भूमि पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराया। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह निर्माण कराया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन मिलेगा, विश्राम करने की भी व्यवस्था होगी। इससे पहले रामलला के दरबार में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रयागराज कमिश्नर तरुण गाबा फिर बने लखनऊ रेंज के आईजी, 11 आईपीएस अफसरों के तबादले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- आतंकवाद कुत्ते की पूंछ, आतंकी जिस भाषा में समझेंगे उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगे


वहीं रामनगरी के कई प्रमुख मंदिरों में जानकी जी का छठ उत्सव भी उल्लास पूर्वक मनाया गया। सरयू तट स्थित प्राचीन पीठ लक्ष्मण किला में विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। देर शाम बधाई गीतों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो उठा। मंदिर के महंत मैथिली रमण शरण व अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण के संयोजन में मंदिर में पूर्णिमा पर रविवार को विशेष अनुष्ठान हुए।

शाम होते ही मंदिर परिसर बधाई गीतों से गूंजना लगा। सखियों के नृत्य ने आकर्षण चुराया। जानकी महल ट्रस्ट में भी माता जानकी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया। इसी तरह मणिराम दास की छावनी, श्रीराम बल्लभाकुंज, सियाराम किला सहित अन्य मंदिरों में जानकी छठ उत्सव मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed