फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya is number one in business in Uttar Pradesh.

UP News : यूपी में व्यापार की रेस में अयोध्या नंबर वन, दिग्गज शहर पीछे छूटे, दूसरे नंबर का शहर चौंकाने वाला

Tue, 03 Dec 2024 08:06 PM IST
ishwar ashish अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Dec 2024 08:06 PM IST
सार

यूपी में कारोबारी विकास के मामले में सुखद और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस सूची में अयोध्या पहले स्थान पर है तो गाजियाबाद, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर जैसे शहर काफी पीछे हैं।

विज्ञापन
Ayodhya is number one in business in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कारोबारी विकास की रफ्तार में छोटे जिलों ने ग्रोथ के मामले में बड़े शहरों को काफी पीछे छोड़ दिया है। पिछले दो वर्ष में अयोध्या में व्यापार की रफ्तार दोगुनी हुई है इसीलिए जीएसटी कलेक्शन भी लगभग दोगुना हो गया है। दूसरे नंबर पर इटावा, तीसरे नंबर पर मुरादाबाद, चौथे पर मेरठ, पांचवें पर लखनऊ द्वितीय और छठे पर गोरखपुर जोन ने स्थान प्राप्त किया है। ग्रोथ के लिहाज से गाजियाबाद, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर जैसे शहर काफी पीछे हैं।

विज्ञापन


अयोध्या में भव्य राममंदिर और प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास की वजह से वहां कारोबार में अप्रत्याशित उछाल आया है। देश विदेश से दर्शनार्थियों की भीड़ ने पूरे मंडल का व्यवसायिक भूगोल ही बदल दिया है। इसी का नतीजा है कि चार साल पहले तक सूनी अयोध्या कारोबार का सबसे बड़ा गढ़ बनकर उभरी है। जीएसटी कलेक्शन में ग्रोथ के लिहाज से अयोध्या यूपी में सबसे आगे है। दो साल पहले की तुलना में जीएसटी संग्रह लगभग 100 फीसदी और पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 35 फीसदी बढ़ा है जो यूपी में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


तीर्थाटन किसी क्षेत्र को आर्थिक रूप से कितना समृद्ध बना सकता है, इसकी बानगी है अयोध्या
बुनियादी ढांचे में निवेश करते ही वहां होटल, रेस्तरां, इंडस्ट्री और सेवा क्षेत्र में कई गुना उछाल आया है। वहीं वैश्विक निवेशक सम्मेलन, राजमार्गों और एक्सप्रेस वे से जुड़े शहरों में भी जबर्दस्त व्यवसायिक ग्रोथ देखने को मिली है। इससे सटे जिलों में जीएसटी संग्रह की ग्रोथ गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, मेरठ और आगरा जैसे शहरों से काफी आगे है। गोरखपुर के अतिरिक्त बरेली, झांसी, मुरादाबाद और सहारनपुर ने भी चौंकाने वाली ग्रोथ प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
जोन 2022 2023 2024    ग्रोथ (पिछले 2022 की तुलना में)
अयोध्या   990.14 1331.92  1798.23 35.01 फीसदी
इटावा   645.11 651.07  816.44 25.40 फीसदी
मुरादाबाद 925.21 1062.68  1324.09 24.60 फीसदी
मेरठ  1215.94 1421.02  1761.69  23.97 फीसदी
लखनऊ द्वितीय  5096.22 5411.00  6595.41  21.89 फीसदी
गोरखपुर   1564.97 1933.07  2318.38 19.93 फीसदी
झांसी  1007.78 1103.38 1317.90 19.44 फीसदी
सहारनपुर  1105.55 1396.97  1655.51 18.51 फीसदी
वाराणसी द्वितीय   1628.25 1991.72  2358.35 18.41 फीसदी
प्रयागराज   2000.00 1901.72  2241.89 17.89 फीसदी
लखनऊ प्रथम   6130.37 7066.29 8283.44   17.22 फीसदी
आगरा   1802.68  2213.59  2568.50     16.03 फीसदी
गाजियाबाद प्रथम  3712.14 4533.01 5147.97 13.57 फीसदी
अलीगढ़  1490.48 1760.81  1985.89 12.78 फीसदी
बरेली   1053.76 1254.51  1409.65 12.37 फीसदी
गाजियाबाद द्वितीय   3771.38 4609.41  4957.88  7.56 फीसदी
गौतमबुद्ध नगर   6519.06 7880.09 8540.63  8.38 फीसदी
कानपुर प्रथम   2810.48 3184.51 3374.02  5.95 फीसदी
कानपुर द्वितीय  1877.09 2235.73  2346.58 4.96 फीसदी
कारपोरेट सर्किल  1044.38 1244.16 1230.58 1.09 फीसदी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed