{"_id":"6af5eb2e90a3ce04610649e8","slug":"up-two-ips-officers-transferred-ajay-sahani-appointed-dig-of-moradabad-and-muniraj-g-appointed-dig-of-bare-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बरेली-मुरादाबाद के डीआईजी बदले; आगरा के एडीसीपी राज्यपाल के परिसहाय बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बरेली-मुरादाबाद के डीआईजी बदले; आगरा के एडीसीपी राज्यपाल के परिसहाय बने
Thu, 12 Nov 2026 10:07 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वर्ष 2009 बैच के अजय कुमार साहनी को मुरादाबाद परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। वहीं, मुनिराज जी. को बरेली परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की नई तैनाती का आदेश शासन ने जारी किया है।
विज्ञापन
पीसीएस अफसरों का तबादला
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शासन ने बृहस्पतिवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आईपीएस अधिकारी अजय कुमार साहनी को बरेली परिक्षेत्र से हटाकर मुरादाबाद परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। वहीं आईपीएस अधिकारी मुनिराज जी को मुरादाबाद परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर बरेली परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
दोनों अधिकारी वर्ष 2009 बैच के आईपीएस हैं। इसके अलावा 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद से हटाकर लखनऊ में राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है। इसमें नोएडा के पुलिस आयुक्त को भी बदले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस कमिश्नरेटों में तैनात डीसीपी और एडीसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया जाएगा। माना जा रहा है कि चुनावी तैयारियों के तहत पुलिस महकमे में यह फेरबदल आगे और तेज होगा।