फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya is being prepared on the advice of Lucknow.

Ayodhya: लखनऊ की सलाह पर संवारी जा रही अयोध्या, जी-20 और इन्वेस्टर्स समिट का अनुभव आ रहा काम

Thu, 18 Jan 2024 10:53 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Jan 2024 10:53 AM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या को लखनऊ की सलाह पर तैयार किया जा रहा है। जी-20 और इन्वेस्टर्स समिट में शामिल रहे अधिकारी नगर का दौरा कर रहे हैं। इन अफसरों की सलाह काम आ रही है। जानें, कैसे हो रहा है काम?

विज्ञापन
Ayodhya is being prepared on the advice of Lucknow.
अयोध्या का एरियल व्यू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी-20 और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जिस तरह राजधानी लखनऊ को सजाया गया था अब उसी तरह अयोध्या को संवारा जा रहा है। इसके लिए अयोध्या नगर निगम प्रशासन लखनऊ नगर निगम से सलाह, मदद ले रहा है। निगम के आला अफसर अयोध्या का दौरा भी कर चुके हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में सड़क निर्माण के साथ, हरियाली, लाइटिंग, डिवाइडरों की रंगाई-पुताई, सफाई करवाई गई थी। इस पर 50 करोड़ से अधिक बजट खर्च हुआ था। शहीद पथ, वृंदावन योजना के अलावा उन जगहों को विशेष तौर पर सजाया गया था, जहां अतिथि ठहरे थे या जहां वे घूमने गए थे। इन इलाकों के चौराहों पर सुंदर गमले लगाने के साथ वार्टिकल गार्डेन बनाए गए थे। दीवारों पर चित्रकारी कराई थी। स्ट्रीट लाइट के पोलों पर एलईडी स्टिप लगाई थी, ताकि रात में सड़कें जगमगाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निराले होंगे रामलला के ठाठ... पांच हजार नए वस्त्र तैयार, सोमवार-मंगलवार को धारण करते हैं ऐसे वस्त्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गर्भगृह में जाने से पहले सरयू स्नान करेंगे पीएम मोदी, जल लेकर पैदल जाएंगे राम मंदिर


इन रास्तों के नाले ढक दिए गए थे। अवैध होर्डिंग, अतिक्रमण हटाने के साथ आवारा पशु पकड़े गए थे। अफसर अयोध्या नगर निगम को बता रहे हैं कि उन्होंने यह सब कैसे किया? जिन ठेकेदारों और एजेंसियों ने काम किया, उनकी भी जानकारी दी गई। अयोध्या प्रशासन अब इनसे काम कराने की तैयारी में है।


कैटिल कैचिंग का विशेष दस्ता भी गया
लखनऊ नगर निगम ने मार्ग प्रकाश टावर, सफाई, एंटी स्मॉग गन, पानी का छिड़काव करने वाले टैंकर, मोबाइल शौचालय वाली गाड़ियां और कैटिल कैचिंग दस्ता भी भेजा है। दस्ते में उन कर्मचारियों को ही रखा है, जो आवारा कुत्तों और छुट्टा गोवंश पकड़ने में माहिर हैं। पशु कल्याण अधिकारी भी भेजे गए हैं।

बताया, कैसे संवारा था राजधानी को
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह और अपर नगर आयुक्त अवनींद्र सिंह तीन दिन पहले अयोध्या गए थे। नगर आयुक्त तो उसी दिन लौट आए, लेकिन अपर नगर आयुक्त तीन दिन बाद आए। उन्होंने बताया कि अयोध्या नगर निगम प्रशासन को जानकारी दी गई कि जी-20 और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान कैसे व्यवस्थाएं कीं। किन एजेंसियों को लगाया था। उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम ने बताया कि अयोध्या में चौराहे और सड़क पर कैसे फूलों, गमलों से सजावट कर सकते हैं।

लापरवाह कंपनी भी पहुंच गई अयोध्या
लखनऊ नगर निगम में ठेके पर सफाई करने वाली एक लापरवाह कंपनी भी अयोध्या में काम कर रही है। जानकारों ने बताया कि यह दो-तीन महीने से जुगाड़ से वहां काम कर रही है। उसे 1500 कर्मचारी लगाने का ठेका मिला है। लखनऊ में इस कंपनी को आए दिन काम में लापरवाही पर नोटिस तो जारी होते ही रहे, जुर्माना भी लगाया जाता रहा। कंपनी अयोध्या में भी लापरवाही बरत सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed