{"_id":"43becd86310879d7afee06bc614d3322","slug":"ayodhya-is-a-holy-place-for-our-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या हमारे लिए भी पवित्र: आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या हमारे लिए भी पवित्र: आजम खां
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Apr 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने अपने एक बयान में कहा है कि अयोध्या हमारे लिए भी उतना ही धार्मिक और पवित्र स्थल है जितना की अन्य समुदाय के लिए है।
विज्ञापन
यहाँ पर हजरत शीश अलैहिस्सलाम की कब्र होने के नाते भी हम लोगों के लिए यह स्थल पवित्र है।
आजम के अनुसार अयोध्या हमेशा से विभिन्न मजहबों का केंद्र रहा है और लोगों को धार्मिक सौहार्द व सहिष्णुता का सन्देश देता रहा है।
आजम ने कहा कि 06 दिसंबर, 1992 को फासिस्ट ताकतों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत इस धार्मिक स्थल की पवित्रता को गहरा आघात पहुँचाया और समुदायों के बीच प्रेम और मेल मिलाप की भावना को चोट पहुचाई।
विज्ञापन
आजम ने जोर देकर कहा कि यह स्थान हमारे लिए उतना ही पवित्र है, जितना अन्य समुदायों के लिए।