फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Heat reduced the number of devotees, two lakh used to come at the time of Pran Pratistha, now the num

अयोध्या: गर्मी ने घटाई श्रद्धालुओं की संख्या, प्राण प्रतिष्ठा के समय दो लाख था आंकड़ा, अब 20 हजार में सिमटा

Sun, 28 Apr 2024 10:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Apr 2024 10:25 AM IST
सार

Ram mandir: अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद डेढ़ से दो लाख लोग रोजाना अयोध्या आते थे। अब यह संख्या 20 से  50 हजार के बीच में रह गई है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Heat reduced the number of devotees, two lakh used to come at the time of Pran Pratistha, now the num
रामपथ पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों से गुलजार रहने वाली अयोध्या में इन दिनों भीड़ कम हो गई है। भीषण गर्मी व चटख धूप के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। श्रद्धालु घट रहे हैं तो इसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। हनुमानगढ़ी क्षेत्र में लड्डू प्रसाद की बिक्री कम हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद जहां रोजाना दो लाख श्रद्धालु हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर रहे थे, अब यह संख्या घटकर 20 हजार तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


भीड़ घटने से लड्डू व्यापारी परेशान हैं तो भक्तिपथ पर लगी रेलिंग ने जख्मों पर नमक छि़ड़कने जैसा काम किया है। हालांकि व्यापारियों के विरोध के बाद अब रेलिंग के बीच में चार-चार फीट का गैप दे दिया गया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को काफी हद तक राहत हुई है। वहीं भीड़ कम होने से दुकानदारी 50 फीसदी घट गई है। जो दुकानदार एक-एक दिन में 50 से 60 किलो तक लड्डू बेचते थे वे आठ से दस किलो बेच रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान वे व्यापारी हैं जिन्होंने भक्तिपथ के चौड़ीकरण के दौरान पगड़ी के रूप में बड़ी रकम देकर किराये पर दुकान ली है। कई दुकानों का किराया 15 से 20 हजार तक है।
विज्ञापन


घट गया व्यापार
 प्रसाद व्यवसायी लाल जी मोदनवाल ने बताया कि रामनवमी मेले के बाद से अचानक घटी भीड़ के चलते व्यापार भी घट गया है। रोजाना मुश्किल से 5 से 6 किलो लड्डू ही बिक पा रहा है। दुकान का किराया देना मुश्किल हो रहा है।  जितेंद्र मोदनवाल ने बताया कि भीड़ ने तो झटका दिया ही है, भक्तिपथ पर लगी रेलिंग ने उससे बड़ा झटका दिया है। अब रेलिंग के बीच में गैप दे दिया गया है, उससे कुछ स्थिति सुधरी है। श्रद्धालुओं के साथ-साथ कारोबार भी 50 फीसदी घट गया है। बैजनाथ मोदनवाल ने बताया कि कम बिक्री हो रही है तो प्रसाद का निर्माण भी कम मात्रा में किया जा रहा है। एक दिन में जहां 40 से 50 किलो तक प्रसाद बिक जाता था, अब पांच से दस किलो तक प्रसाद बिकना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह घटी प्रसाद की मात्रा 

Ayodhya: Heat reduced the number of devotees, two lakh used to come at the time of Pran Pratistha, now the num
गर्मी ने घटाए भक्त।

रामनवमी से पहले लड्डू प्रसाद
- 200 से 300 क्विंटल निर्माण
- 60-70 किलो एक दुकानदार की रोजाना बिक्री

रामनवमी के बाद लड्डू प्रसाद
- 100 से 150 क्विंटल निर्माण
- 8 से 10 किलो एक दुकानदार की बिक्री
- 200 से अधिक दुकानदार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed