फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Former Naib Tehsildar accused of embezzlement arrested, case was registered in Sultanpur in 2016

अयोध्या: गबन का आरोपी पूर्व नायब तहसीलदार गिरफ्तार, 2016 में सुल्तानपुर में दर्ज हुआ था मुकदमा

Sat, 28 Dec 2024 08:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Dec 2024 08:35 PM IST
सार

Naib Tehsildar arrested: थानाध्यक्ष महराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों की जमीन की रजिस्ट्री कराने और मुआवजा दिलाने के नाम पर गबन किया था। 
 

विज्ञापन
Ayodhya: Former Naib Tehsildar accused of embezzlement arrested, case was registered in Sultanpur in 2016
गबन का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 महराजगंज थाना क्षेत्र के अलनाभारी गांव निवासी पूर्व नायब तहसीलदार रामप्रीत यादव को वाराणसी आर्थिक अपराध शाखा ने महराजगंज पुलिस की मदद से शनिवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। राम प्रीत यादव पर सुल्तानपुर में तैनाती के दौरान 1.05 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों की जमीन की रजिस्ट्री कराने और मुआवजा दिलाने के नाम पर गबन किया था। आरोपी नायब तहसीलदार 2020 में सेवानिवृत्त हुआ था। 
विज्ञापन


वाराणसी आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अक्टूबर 2016 में सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस की जमीन अधिग्रहण के लिए शासन ने बजट भेजा था। आरोपी नायब तहसीलदार ने भुगतान के लिए 1.05 करोड़ रुपया बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कादीपुर से निकाला था। पूरा पैसा उपकोषागार तहसील कादीपुर में डबल लॉक में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अगले दिन ताला काटकर पूरा रुपया चोरी हो गया। लॉक की एक चाभी आरोपी रामप्रीत और दूसरी चाभी कैशियर के पास थी। घटना के संबंध में खजांची शिलाजीत दुबे ने थाना कादीपुर में चोरी का मामला दर्ज कराया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed