{"_id":"64fdbb0bbac0a2f6170bd203","slug":"ayodhya-every-caste-gets-the-right-to-worship-in-ram-temple-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमहंसाचार्य बोले: अयोध्या राम मंदिर में हर जाति के लोग करें पूजा, पीएम को लिखा पत्र, बात ना मानी तो होगा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमहंसाचार्य बोले: अयोध्या राम मंदिर में हर जाति के लोग करें पूजा, पीएम को लिखा पत्र, बात ना मानी तो होगा अनशन
Sun, 10 Sep 2023 06:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 10 Sep 2023 06:18 PM IST
सार
नए मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के साथ रामराज्य जैसा माहौल बनाने के लिए राममंदिर में हर जाति के लोगों को पूजा का अधिकार दिया जाए।
विज्ञापन
परमहंसाचार्य ने पीएम मोदी को लिखा पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राममंदिर आंदोलन के लिए आमरण अनशन कर चुके जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने मांग उठाई है कि राममंदिर में हर-जाति के लोगों को पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। इस मांग को लेकर उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम योगी व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र के जरिए मांग उठाई है कि भगवान श्रीराम समरसता के सबसे बड़े वाहक थे। इसलिए नए मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के साथ रामराज्य जैसा माहौल बनाने के लिए राममंदिर में हर जाति के लोगों को पूजा का अधिकार दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने मांग किया है कि अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जाति के लोगों से श्रीरामलला की आरती कराई जाए। इससे सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा और रामराज्य जैसा माहौल भी निर्मित होगा। उन्होंने चेतावनी भी दिया कि यदि उनकी इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो वे आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन