फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: DGP examines the security arrangements of Shri Ram Janmabhoomi, will participate in the meeting of the Standing Security Committee

अयोध्या : डीजीपी ने श्री राम जन्म भूमि की सुरक्षा व्यवस्था को परखा, स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में लेंगे भाग

Mon, 22 Nov 2021 12:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Nov 2021 12:10 PM IST
सार

डीजीपी ने सोमवार को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि में दर्शन पूजन कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Ayodhya: DGP examines the security arrangements of Shri Ram Janmabhoomi, will participate in the meeting of the Standing Security Committee
राममंदिर जाते डीजीपी मुकुल गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री राम जन्म भूमि में दर्शन पूजन किया, इसके उपरांत वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीजीपी सुबह करीब 10:30 बजे अयोध्या पहुंचे। उनका काफिला सीधे राम जन्मभूमि परिसर के अंदर गया। यहां पर उन्होंने सर्वप्रथम रामलला का दर्शन किया। इसके उपरांत उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। मौके पर तैनात सुरक्षाबलों से भी उन्होंने बातचीत की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने मानस भवन में बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया, साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम आदि को परखा। उन्होंने सुरक्षा में लगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की तकलीफ न हो इसका ध्यान रखा जाए। इसके बाद वह अवध विश्वविद्यालय में आयोजित श्री राम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ आईबी, पीएससी, सीआरपीएफ के उच्चाधिकारियों के साथ एडीजी सुरक्षा वीके सिंह, एडीजी जोन एसएन साबत, आईजी जोन कविंद्र प्रताप सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed