फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Chinese diyas will not be lit up in Ramjanm bhoomi parisar.

Ayodhya: दीपोत्सव पर दो लाख दीयों से जगमग होगा राममंदिर, इस बार चाइनीज सामान पर रहेगा प्रतिबंध

Tue, 08 Oct 2024 12:18 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Oct 2024 12:18 AM IST
सार

दीपोत्सव पर राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने चाइनीज वस्तुओं और लाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। डिजाइनर परिधानों, दो लाख दीयों के साथ भव्य समारोह की योजना बनाई गई है और गिनीज रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Ayodhya: Chinese diyas will not be lit up in Ramjanm bhoomi parisar.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपोत्सव में राममंदिर की भव्यता भी देखते ही बनेगी। पूरे मंदिर को इस तरह सजाया जाएगा कि रामायण युग की अनुभूति श्रद्धालुओं को हो। पूरे मंदिर की विशेष प्रकार के लाइटों से भव्य सजावट की जाएगी। राम जन्मभूमि पथ के प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक भव्य सजावट की जाएगी।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में इस बार दो लाख दीये जलाने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, ट्रस्ट राम जन्मभूमि में दीपावली समारोह के लिए सभी व्यवस्थाएं करेगा। राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दिवाली के लिए चाइनीज वस्तुओं और लाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइनर परिधानों, दो लाख दीयों के साथ भव्य समारोह की योजना बनाई गई है और गिनीज रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने के दृश्यों को फिर से जीवंत करना है। चंपत राय ने कहा कि भारत बहुत बड़ा देश है। यह विविधताओं का देश है। हम त्यौहार कैसे और कब मनाएं। इसकी जानकारी हम आचार्यों से लेते हैं। यह उनका काम है।

ये भी पढ़ें - अमेठी हत्याकांड: चंदन और पूनम के संबंधों पर गांव और परिवार की दबी जुबान से खुल रहे रहस्य, होती रही चर्चा

ये भी पढ़ें - बहराइच और सीतापुर के बाद अयोध्या में भेड़िये की दस्तक, हमले में 11 लोग हुए घायल, दहशत में ग्रामीण


दीपावली किस तारीख को किस समय मनाएं। इसको आचार्य तय करेंगे। उन्होंने कहा कि नक्षत्र और उदया तिथि के अनुसार लोग जन्माष्टमी आदि पर्व मनाते हैं। देश की लंबाई-चौड़ाई बहुत है। कोई काशी का पंचांग मानता है तो कोई दक्षिण का मानता है। जो चार आचार्य तय कर देंगे हम उसी दिन दीपावली मना लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed