{"_id":"686d2c2deb5a5146ca0801a7","slug":"ayodhya-chief-minister-yogi-will-stay-in-ayodhya-for-two-hours-will-inaugurate-plantation-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: दो घंटे अयोध्या में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरयू किनारे करेंगे पौधरोपण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: दो घंटे अयोध्या में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरयू किनारे करेंगे पौधरोपण का शुभारंभ
Tue, 08 Jul 2025 08:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jul 2025 08:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो घंटे अयोध्या में रहेंगे। जहां वह हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे साथ ही सरयू किनारे पौधरोपण का शुभारंभ भी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो घंटे अयोध्या में रहेंगे। सीएम योगी सुबह 9.30 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचने के बाद हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद रामपुर हलवारा में जनसभा को संबोधित करने के साथ सरयू किनारे पौधरोपण अभियान की शुरुआत करने के साथ सिटी फॉरेस्ट और किष्किंधा वन की सौगात देंगे। उनके आगमन की सभी तैयारियों को जिला प्रशासन और भाजपा ने अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने डीएफओ प्रखर गुप्त व सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को परखते हुए मंच की साज-सज्जा, हेलीपैड और पौधरोपण स्थल का जायजा लिया गया। अयोध्या विधायक ने अधिकारियों से कहा कि सभा स्थल पर पहुंचने वाले सभी मार्गों को ठीक कर दिया जाए। पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाए, जिससे किसी को कोई परेशानी न आने पाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: मुरादाबाद में हुई रिकॉर्ड बारिश, दोपहर बाद अवध के जिलों में मौसम का यू-टर्न; कल इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर, CM बोले- सभी अपराधियों की संपत्तियां होंगी जब्त
निरीक्षण के बाद भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक की गई। इसमें तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जनसभा में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के लिए यातायात सुविधा, स्वागत कार्यक्रम व मंच व्यवस्था के तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी की पावन भूमि से पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे प्रदेश को देना गौरव की बात है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि हर कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बनेगा। पूरा मंडल के हर बूथ से कार्यकर्ताओं की जनसभा में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। यातायात, स्वागत व मंच व्यवस्था सहित हर बिंदु पर तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, ब्लाॅक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, कपिल देव वर्मा, रामप्रीत वर्मा, बालकृष्ण वैश्य, शैलेंद्र कोरी, वरुण चौधरी, शंभू नाथ सिंह, देवता पटेल व परमानंद मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।