फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya case: Special CBI court summoned to record testimony of Advani, Joshi, Uma Bharti, Kalyan Singh

अयोध्या ढांचा ध्वंस मामला: आडवाणी, जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह समेत 32 की गवाही आज

Thu, 28 May 2020 08:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 May 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya case: Special CBI court summoned to record testimony of Advani, Joshi, Uma Bharti, Kalyan Singh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में अब आरोपियों की गवाही होगी। विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह समेत सभी 32 आरोपियों को गवाही दर्ज कराने के लिए आज तलब किया है। 
विज्ञापन


मामले में बुधवार को सीबीआई की गवाही पूरी हो गई। बुधवार को मामले के गवाह जगत बहादुर ने मथरुरा जिला जज की कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपनी गवाही दर्ज कराई। गवाह से बचाव पक्ष के वकील केके मिश्र ने जिरह की। 
विज्ञापन


गवाह से जिरह के बाद सीबीआई के वकील ललित सिंह और आरके यादव ने कोर्ट को बताया कि अभियोजन के तीन गवाह फरहत अब्बास, जगत बहादुर और मधुरिमा मिश्रा थे। जगत बहादुर और फरहत अब्बास से जिरह पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुरिमा मिश्रा अधिक उम्र और बीमारी के चलते गवाही नहीं दे सकतीं। अब अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है। अभियोजन की गवाही पूरी हो जाने पर अदालत ने आरोपियों का बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है। 

इस मामले में पवन कुमार पांडेय, बृजभूषण शरण सिंह, सतीश प्रधान, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, कल्याण सिंह, डॉ. राम विलास वेदांती, चम्पत राय, महंत नृत्यगोपाल दास, लल्लू सिंह, महंत धर्मदास, स्वामी साक्षी महाराज, आरएन श्रीवास्तव,  लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 32 आरोपी हैं। इस मामले में सीबीआई ने कुल 49 आरोपी बनाए थे जिनमें से 32 के खिलाफ़ मुकदमा चला जबकि बाकी की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed