फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Big decision of the government, now non-veg will not be sold on Rampath and 14 Kosi Marg, CM Yogi had

Ayodhya : शासन का बड़ा फैसला, अब रामपथ और 14 कोसी मार्ग पर नहीं बिकेगा नॉनवेज, सीएम योगी ने दिए थे निर्देश

Thu, 29 May 2025 12:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 May 2025 12:07 AM IST
सार

Non-veg will not be sold in Ayodhya: अयोध्या के प्रमुख धार्मिक मार्गो पर अब नॉनवेज की बिक्री नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Big decision of the government, now non-veg will not be sold on Rampath and 14 Kosi Marg, CM Yogi had
रामपथ पर नहीं मिलेगा नॉनवेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब रामपथ, धर्मपथ, भक्तिपथ, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर अब नॉनवेज नहीं बिकेगा। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह बुधवार शाम टीम के साथ राम मंदिर से जुड़े इन सभी पथ और मार्गों के भ्रमण पर निकले।

विज्ञापन


अयोध्या कैंट के सहादतगंज से अयोध्या धाम के लता मंगेशकर चौक तक 13 किमी लंबे रामपथ का निरीक्षण किया। इस दौरान नॉनवेज बेचने वाले दुकान मालिकों को सख्त हिदायत दी। सभी नॉनवेज बेचने वाले दुकानदारों से कहा गया कि सात दिन के अंदर अपनी दुकानें बंद कर दें। सात दिन के अंदर दुकान नहीं बंद हुई तो नगर निगम का प्रवर्तन दल की ओर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बताया कि दुकानों में सामान होने की वजह से मानवतावश दुकानदारों को समय दिया गया है। सीएम पोर्टल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े इन पथों और मार्गों पर नॉनवेज बेचने की शिकायत हुई थी। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पहल पर नगर निगम भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज होगा मंदिरों में पूजन, जनता दर्शन विचाराधीन

Ayodhya: Big decision of the government, now non-veg will not be sold on Rampath and 14 Kosi Marg, CM Yogi had
अयोध्या राम मंदिर के बाहर का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।

राम जन्मभूमि परिसर के देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोजाना पूजन-अर्चन का क्रम शुरू हो जाएगा, लेकिन जनता दर्शन कब से होगा यह विचाराधीन है। परिसर के देवालयों में श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन की अनुमति अभी नहीं दी जाएगी। वहीं यह तय है कि राम मंदिर के प्रथम तल पर विराजमान होने जा रहे राम दरबार के दर्शन के लिए सीमित संख्या में श्रद्धालु जा सकेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद देवालयों में पूजन के लिए 14 पुजारियों की और नियुक्ति की जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पहले हमारी योजना थी कि पांच जून को प्राण प्रतिष्ठा के बाद देवालयों को दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन अभी ऐसा करना संभव नहीं है। इन मंदिरों में दर्शन-पूजन की सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को अभी इंतजार करना पड़ेगा। परकोटा के चारों कोनों को आपस में जोड़ने का काम अभी बाकी है। परकोटा के कोर्टयार्ड में अभी पत्थरों का मलबा पड़ा है, इसे भी हटाने का काम बाकी है। वहीं राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार के दर्शन के लिए सीमित संख्या में लोगों के जाने की व्यवस्था की जाएगी। हर घंटे 50 लोगों को जाने की अनुमति होगी। एक दिन में करीब आठ सौ लोगों को दर्शन कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण का काम पूरा हो चुका है। शिखर को स्वर्ण जड़ित किया जा चुका है। सभी मंदिरों के शिखर पर कलश व ध्वज दंड लगाए जा चुके हैं। मुख्य मंदिर के ऊपर राम दरबार के ऊपरी कलश व शिखर को स्वर्ण जड़ित किया जा चुका है। परकोटा, सप्तमंडपम के मंदिरों में दरवाजे लग चुके हैं। अब केवल परकोटा निर्माण का काम बाकी है, यह सितंबर तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed