फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Another accident happened in Masodha sugar mill, one worker died due to falling of iron seat.

Ayodhya: मसौधा चीनी मिल में फिर हुआ हादसा, लोहे की सीट गिरने से एक कर्मचारी की मौत

Tue, 01 Apr 2025 06:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Apr 2025 06:10 PM IST
सार

अयोध्या की मसौधा चीनी मिल में हुई एक दुर्घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सीने पर लोहे की सीट गिरने से कर्मचारी घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Ayodhya: Another accident happened in Masodha sugar mill, one worker died due to falling of iron seat.
मसौधा चीनी मिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र में स्थित केएम शुगर मिल, मसौधा में मंगलवार दोपहर में फिर एक हादसा हो गया। हादसे में एक कर्मचारी के सीने पर लोहे की सीट गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मसौधा चीनी मिल में सोमवार को दोपहर बाद फिर हादसा हो गया। इसमें थाना क्षेत्र ग्राम बरवा निवासी अजय कुमार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉकचेन के माध्यम से लोहे की सीट उतारी जा रही थी। अचानक भारी भरकम लोहे की सीट सरक कर युवक के सीने पर आ गिरी, जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मिल के घायल कर्मचारी को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जनरल मैनेजर बीएन मिश्र ने बताया कि ब्लॉकचेन से लोहे की सीट उतारते समय हादसा हुआ है। इस घटना से कर्मचारी के गांव में मातम छा गया। बताते चलें कि विगत 14 मार्च को भी एक कर्मचारी प्रवेश कुमार के ऊपर पानी की टंकी गिरने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed