{"_id":"68a83580b0dff890c905c800","slug":"ayodhya-a-speeding-car-lost-control-and-hit-a-roadside-tree-three-people-died-in-separate-accidents-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, अलग-अलग हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
Fri, 22 Aug 2025 02:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:46 PM IST
सार
अयोध्या में दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में सब्जी विक्रेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकापुर के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सब्जी विक्रेता बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा खजुरहट-मिल्कीपुर मार्ग पर ईंट भट्ठा मोड़ पर स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास हुआ। कोछा बाजार से सब्जी बेचकर घर जा रहे कोछा मठिया निवासी साइकिल सवार दुर्गा प्रसाद चौहान (60) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी सड़क दुर्घटना पिपरी-जलालपुर-तारुन मार्ग पर दशरथपुर पेट्रोल पंप के पास हुई। रामपुर भगन की तरफ से पिपरी जलालपुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार में तीन लोग सवार थे। सभी जिले के महाराजगंज क्षेत्र के भदौली बजुर्ग के निवासी थे। हादसे में कार में सवार प्रभाकर तिवारी (27) और रोहित सिंह (26) की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक अंकित सिंह ( 23) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार से निकालकर तीनों लोगों को बीकापुर सीएचसी ले आई। यहां चिकित्सक डॉ. एसके मौर्य ने प्रभाकर तिवारी और रोहित सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंकित सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन