फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: A DCM hits the standing truck, driver burned alive.

Ayodhya: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार डीसीएम, आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर

Tue, 09 Jul 2024 12:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jul 2024 12:49 PM IST
सार

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज हाइवे पर हुए भीषण हादसे में डीसीएम चालक जिंदा जल गया। ट्रक हाइवे पर खड़ा था। तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम पीछे से आकर तेजी से टकरा गई।

विज्ञापन
Ayodhya: A DCM hits the standing truck, driver burned alive.
अयोध्या में हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर पूरे हुसैन खान के पास सोमवार की देर रात खड़े ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम घुस गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम और ट्रक में आग लग गई। हादसे में डीसीएम चालक जिंदा जल गया। पुलिस ने उसे बड़ी मुश्किल से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्रयागराज हाईवे पर पूरे हुसैन खान के पास पहले से ही पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिरौली महमूदपुर निवासी संतोष शर्मा का ट्रक खड़ा था। इस बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम पीछे से आकर तेजी से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने महाराष्ट्र में 12 और हरियाणा में 5 सीटों पर किया दावा, एक हाथ दो, दूसरे हाथ लो... की नीति अपनाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नए मेडिकल कॉलेजों की मान्यता के लिए सीएम योगी ने नड्डा से की बात, पुराने मानकों पर मान्यता देने की मांग की


हादसे में डीसीएम चालक बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परूवा निवासी रवि शंकर मिश्र गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाई और कड़ी मशक्कत से चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed