फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ax attack on driver

Lucknow News: जिला पंचायत के चालक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर

Mon, 09 Oct 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ax attack on driver
राही (रायबरेली)। भदोखर क्षेत्र में जिला पंचायत के एक चालक पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यह घटना गुलाबकला मजरे बेलाभेला निवासी रामसजीवन के साथ हुई। जिला पंचायत में वाहन चालक रामसजीवन छह अक्तूबर को ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहा था। उसके साथ गांव का भगवती भी था। पलिया गांव के पास रेलवे क्रासिंग पर कुछ लोगों ने रामसजीवन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह देख उसका साथी भगवतती भाग निकला। रामसजीवन के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। इस हमले में रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बेटे ने थाने में तहरीर दी है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। गांव के शिवकुमार, कालिका, सुनील व नीरज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed