{"_id":"6522fc2120e1ed9eb20258f4","slug":"awareness-campaign-raebareli-news-c-101-1-slko1034-5196-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
Mon, 09 Oct 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को कई जगह साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके पहले जीआईसी से अस्पताल चौराहे तक एनसीसी कैडेट्स और स्वयंसेवकों ने रैली निकाली और लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने झाड़ू भी लगाई।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही जीवन है का नारा दिया गया। स्वयंसेवकों ने ‘जिला विधिक ने ठाना है रायबरेली को स्वच्छ बनाना है’ जैसे नारे लगाए। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित स्वच्छता जागरूकता शिविर में अपर जनपद न्यायाधीश उमाशंकर कहार ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। शिविर में प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार, प्रत्युष श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अमिता, पूनम, खुशबू भारती, पुनीत श्रीवास्तव, अभिषेक भारद्वाज, नरेंद्र श्रीवास्तव, विकास कुमार, मनोज प्रजापति आदि मौजूद थे।