फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   awards for teachers declared in uttar pradesh, cm will honor teachers on 5 sept

शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा, सीएम करेंगे सम्मानित

Tue, 03 Sep 2019 10:44 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 03 Sep 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
awards for teachers declared in uttar pradesh, cm will honor teachers on 5 sept
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लोकभवन में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह में माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के 9 शिक्षकों में से 3 को सरस्वती और 6 को शिक्षक श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन


समारोह में राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों के 8 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार और वित्तविहीन विद्यालयों के 18 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इससे पूर्व 4 सितंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री बेसिक शिक्षा परिषद के 75 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


शिक्षकों को 25-25 हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी प्रेरणा पोर्टल भी लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा सरस्वती पुरस्कार
  • डॉ. शिवराज सिंह, प्रोफेसर (गणित) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ।
  • राजेंद्र प्रसाद शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर (हिंदी), राजकीय महाविद्यालय गोसाई खेड़ा उन्नाव।
  • डॉ. कृष्ण कांत शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर (इतिहास), मुल्तानीमल मोदी महाविद्यालय, मोदीनगर, गाजियाबाद।

शिक्षक श्री पुरस्कार

  • पूनम टंडन, आचार्य भौतिक विज्ञान, लखनऊ विश्वविद्यालय।
  • हृदय शंकर सिंह, जंतु विज्ञान, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ।
  • डॉ. संत शरण सिंह, प्रोफेसर गणित एवं सांख्यिकी, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या।
  • डॉ. सिकंदर लाल, एसोसिएट प्रोफेसर संस्कृत, कौशल्या भारत सिंह गांधी राजकीय महाविद्यालय ढ़िदुई पट्टी प्रतापगढ़।
  • अमिता सरकार, एसोसिएट प्रोफेसर जंतु विज्ञान, आगरा कॉलेज आगरा।
  • डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य वनस्पति विज्ञान, लाल बहादुर शास्त्री गर्ल्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed