फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   avadh festival

अवध महोत्सव में रॉक बैंड ने बिखेरा जलवा, बच्चों ने लोकनृत्यों से शाम को यादगार बनाया

Sun, 14 Feb 2021 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
avadh festival
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से आशियाना के कथा मैदान में चल रहे अवध महोत्सव में शनिवार को रॉक बैंड रिवाइवल द पुनरुत्थान की धूम रही। बैंड के कलाकार सचिन मिश्रा ने ‘रमता जोगी...’ गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद हमराज..., तुम ही हो...., चांद सिफारिश..., बेवफा तेरा मासूम चेहरा... सहित कई गीत सुनाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। गिटार पर अभिनय श्याम मिश्रा, बीट बॉक्सर पर वेद तिवारी और तबले पर दीपक शर्मा की जुगलबंदी रही। अवध टैलेंट हंट में वर्दा मेहरोत्रा, जया सिंह, इप्शिता अरोड़ा, वैष्णवी रावत, अनु यादव, प्रियांशी वर्मा, आरोही नाहिल, भाव्या आनंद, आयुष कश्यप, अनिन्दय शर्मा, रश्मि सिंह और राजा निषाद ने फिल्मी गीतों पर नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। वहीं, हया खान, अविरल, आदित्य, सत्येंद्र, करन, हर्षिता, सरगम और नवनीत ने सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। लक्ष्य साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कुंवर कुशमेश की अध्यक्षता में देवेश मिश्र, सरिता कटियार, कृष्णानंद राय, शरद पांडेय शशांक ने रचनाएं सुनाई। संचालन गोबर गणेश ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय धर्माचार्य महंत सरोज नाथ योगी को अवध गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed