फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Avadh Bar Election: Out of 4415 voters, 4071 voted, counting today

अवध बार चुनाव : 4415 मतदाताओं में से 4071 ने किया मतदान, मतगणना आज

Wed, 30 Jul 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Avadh Bar Election: Out of 4415 voters, 4071 voted, counting today

विज्ञापन


लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक आम चुनाव- 2025 का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। 4415 अधिवक्ता मतदाताओं में से 4071 ने मतदान किया। मतगणना बुधवार को शुरू होगी, जो चुनाव परिणाम आने तक जारी रहेगी।




मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार ने बताया कि इस बार चुनाव में अवध बार के 22 पदों के लिए 135 अधिवक्ता प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि अवध बार का चुनाव संपन्न कराने के लिए एक याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के तहत पांच अधिवक्ताओं की समिति गठित की गई है। इसमें, वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार, एससी कशिश, डाॅ. दीप्ति त्रिपाठी, शरद पाठक और अमित जायसवाल को चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अवध बार के अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदों के लिए मतदान के बाद 30 जुलाई को सवेरे साढ़े नौ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। परिहार ने कहा कि जल्द मतगणना के लिए 80 वकीलों की टीम से सहयोग लिया जाएगा। मतदान की वजह से मंगलवार को वकीलों में काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed