फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Auto overturned in pothole, driver killed by glass penetrating neck

Lucknow News: गड्ढे में फंसकर पलटा ई ऑटो, गर्दन में कांच घुसने से चालक की मौत

Wed, 15 Oct 2025 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned in pothole, driver killed by glass penetrating neck
मलिहाबाद। क्षेत्र में सोमवार रात 12 बजे भदेसर मऊ पुलिया के पास कच्ची सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसकर एक ई ऑटो पलट गया। हादसे के दौरान गले में कांच घुसने से चालक भूपेंद्र (25) की मौत हो गई। ऑटो में बैठे उनके साथी मुकेश व अजय घायल हो गए।
विज्ञापन

माल के कड़ौडा गांव निवासी भूपेंद्र सोमवार रात सवारी छोड़कर अजय व मुकेश के साथ मुकेश के मामा के घर सिधरवा गांव जा रहा थे। पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर बारिश से बने करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में अगला पहिया फंसने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो के आगे का कांच टूटकर भूपेंद्र की गर्दन में घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मुकेश और अजय को हल्की चोट लगी।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को मलिहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया, जहां भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। अजय व मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भूपेंद्र अविवाहित थे। उनके परिवार में मां विशुन देई, भाई शिव मूरत हैं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार भाटी ने बताया कि अधिक खून बहने से भूपेंद्र की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे भूपेंद्र

पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पता चला है कि हादसे वक्त भूपेंद्र मोबाइल फोन पर बातें कर रहे थे। इस कारण वह गड्ढा देख नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed