{"_id":"68586c446c155a9c8d0cd7ef","slug":"auto-driver-who-went-to-take-bath-in-gomti-with-his-friends-died-by-drowning-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1262194-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोस्तों के साथ गोमती में नहाने गए ऑटो चालक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोस्तों के साथ गोमती में नहाने गए ऑटो चालक की डूबने से मौत
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सैरपुर के सरौरा गांव स्थित गोमती नदी में नहाने के दौरान शनिवार दोपहर ऑटो चालक मडियांव के नौबस्ता निवासी दिलीप साहू (26) डूब गए। रविवार सुबह भुइयन माता मंदिर के पास उनका शव नदी में उतराता मिला।
थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि मूल रूप से सीतापुर के सिधौली उनई निवासी दिलीप शनिवार दोपहर दो दोस्तों आकाश और नवनीत के साथ बाइक से सरौरा गांव के पास गोमती नदी में नहाने गए थे। सबसे पहले दिलीप साहू गोमती नदी में उतरे तो वह गहरे पानी में चले गए। दोनों दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। शोर मचाने पर कुछ स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच गए। नवनीत ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की तौ सैरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों से दिलीप की तलाश कराई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। अंधेरे के चलते सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। रविवार सुबह सैरपुर के ग्रामीणों ने भुइयन माता मंदिर के पास नदी में दिलीप का शव उतराता देखा। दिलीप के परिवार में पत्नी नीतू, दो बेटे आयुष व रुद्राक्ष, मां सुदामा देवी, पिता कल्लू और चार भाई हैं।