फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   auto and city buses will be removed from metro routes

लखनऊः मेट्रो रूट से जल्द हटाए जाएंगे ऑटो और सिटी बसें, जानें- वजह

Thu, 15 Oct 2020 02:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Oct 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
auto and city buses will be removed from metro routes
मेट्रो में अभी उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं उमड़ रही है। ऐसे में इसकी सवारियों की संख्या में इजाफा करने के लिए मेट्रो रूट पर चल रहीं सिटी बसें और ऑटो बहुत जल्द हटाए जाएंगे। शासन स्तर पर इस सिलसिले में बैठक होगी, जिसमें संभागीय परिवहन कार्यालय की तरफ से सिटी बसें और ऑटो हटाने का प्रस्ताव पेश होगा। 
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी द्विवेदी ने बताया कि यह फैसला पहले का ही है, जो काफी दिनों से टल रहा था। अब प्रमुख सचिव नगर विकास की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। मेट्रो के समानांतर रूट से हटाई जाने वाली सिटी बसें और ऑटो के लिए नए रूट की तलाश शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि इस रूट पर 26 सिटी बसें और करीब एक हजार ऑटो सवारी ढोते हैं।  
विज्ञापन

मेट्रो का किराया अधिक होने से जनता को नुकसान

मेट्रो के समानांतर चलने वाली सिटी बसें और ऑटो हटाए जाने से आम जनता का ही नुकसान होगा। इसकी वजह मेट्रो के मुकाबले सिटी बस और ऑटो का किराया कम होना है। अमौसी से चारबाग तक की दूरी का मेट्रो का किराया 30 रुपये है। वहीं, ऑटो का इतनी दूरी का किराया 25 और बस का किराया 20 रुपये है। ऐसे में जो लोग मेट्रो के बजाय सिटी बस से अमौसी से चारबाग आते हैं तो उनका 10 रुपये का किराया बचता है। 

अमौसी से मुंशीपुलिया सबसे बड़ा समानांतर रूट
मेट्रो के समानांतर सबसे बड़ा रूट अमौसी से मुंशीपुलिया है। इस पर सिटी बसें और ऑटो सवारियां ढो रही हैं। अमौसी से कृष्णानगर, सिंगारनगर, आलमबाग, मवैया, दुर्गापुरी, चारबाग, हुसैनगंज, सचिवालय, हजरतगंज, विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज, बादशाहरनगर, लेखराज, भूतनाथ के बीच सवारियां ढोई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed