{"_id":"5e9a96580a99f1aba74f23acdeba5059","slug":"auto-accident-in-aliganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो ड्राइवर की स्टंटबाजी ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो ड्राइवर की स्टंटबाजी ने पहुंचाया अस्पताल
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर सवारियों से भरा टैंपो तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
बीच सड़क पर हुए हादसे से अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते जाम लग गया।
राहगीरों ने टैंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस सभी छह घायलों को पास के निजी अस्पताल ले गई।
जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डिस्चार्ज कर दिया।
अलीगंज गल्ला मंडी के पास मड़ियांव की ओर से आ रहा तेज रफ्तार टैंपो अचानक पलट गया।
बीच सड़क पर हुए हादसे से राहगीरों में हड़कंप मच गया। टैंपो पलटने से उसमें बैठी सभी सवारियां चोटिल हो गईं।
चीखपुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान खासी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई।
एसओ अलीगंज तौफीक खान ने बताया कि एक्सेल टूटने के कारण टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया था।