फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aus vs sl: Australia is at the bottom of the points table, another defeat will push it far back

Aus vs sl:प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है ऑस्ट्रेलिया, एक और हार धकेल देगी बहुत पीछे, आज जीतने का है मौका

Mon, 16 Oct 2023 07:06 AM IST
रोहित मिश्र अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ
अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Oct 2023 07:06 AM IST
सार

उम्मीद जताई जा रही है कि काली मिट्टी वाली पिच नंबर पांच में सोमवार को होने वाले मुकाबले में रनों की बारिश होगी। अब तक लखनऊ के इस मैदान में कुल 10 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन बार पहले बल्लेबाजी और सात बार दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
Aus vs sl: Australia is at the bottom of the points table, another defeat will push it far back
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस व मिचेल स्टार्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए मौजूदा विश्वकप बुरा अनुभव रहा है। यहां वापसी के लिए टीम के पास अपेक्षाकृत कमजोर श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ वापसी का सुनहरा मौका होगा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर अपने दोनों मुकाबले गंवाने वाली श्रीलंकाई टीम को अपने कप्तान दाशुन शनाका की कमी खलेगी, जो पाकिस्तान के खिलाफ बीती दस अक्तूबर को हुए मैच में चोटिल हो गए थे। ऐसे में नए कप्तान कुसल मेंडिस के सामने दिग्गज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करना बड़ी चुनौती होगा। मुकाबले के बाद इतना तो तय है कि यहां जीत दर्ज करने वाली टीम अंक तालिका में खाता खोलेगी।

विज्ञापन


गलतियों से सबक लेने का प्रयास करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
पहले टीम इंडिया से छह विकेट और फिर दक्षिण अफ्रीका से 134 की बड़ी हार का सामना करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पिछले मैचों से सबक लेना होगा। पांच बार की विश्व विजेता टीम के खिलड़ियों ने दोनों ही मैचों में गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बुरा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा बल्लेबाजी में स्टार बल्लेबाज स्मिथ, वार्नर, मैक्सवेल, लाबुशेन को बल्लेबाजी में बेहतर करना होगा, जबकि गेंदबाजी में कप्तान कमिंस के अलावा स्टार्क, हेजलवुड के साथ जांपा को कमाल करना होगा।
विज्ञापन


नए कप्तान मेडिंस पर दोहरी जिम्मेदारी
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के बाहर होने के बाद उनकी गैरमौजूदगी में अब कुसल मेंडिस टीम की कप्तानी करेंगे। मेंडिस अपने नेतृत्व में टीम को पहली जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा उन्हें अपने फार्म को भी जारी रखना होगा, ताकि अपनी टीम को विश्वकप में पहली जीत दिला सके। साथ ही उन्हें अपनी गेंदबाजी में सुधार लाना होगा, क्योंकि पिछले मैच में टीम पाकिस्तान के खिलाफ 345 रन का बचाव नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजों में ऑस्ट्रेलिया भारी
श्रीलंका के खिलाफ वनडे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है।अब तक दोनों टीमें कुल 103 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 63 मैच कंगारू टीम ने जीते हैं और 36 मैच श्रीलंका ने अपने नाम किए हैं। इनके अलावा 4 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले हैं।विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 8 मैचों में हराया है, जबकि सिर्फ 1 मैच में शिकस्त झेली है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
मौजूदा विश्व कप में श्रीलंका से मेंडिस ने 2 पारियों में 99.00 की औसत और 166.39 की स्ट्राइक रेट से 198 रन बनाए हैं। उनके स्कोर क्रमशः 76 और 122 रन हैं।सदीरा समरविक्रमा ने 2 पारियों में 131 रन बनाए हैं।ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे।हेजलवुड ने 2 मैचों में 24.50 की औसत के साथ 4 विकेट लिए हुए हैं।

रनों का अंबार लगने की उम्मीद 
आईपीएल के बाद नए सिरे से तैयार की गई लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की पिच बदली हुई नजर आ रही है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 311 रन टांगे दिए थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि काली मिट्टी वाली पिच नंबर पांच में सोमवार को होने वाले मुकाबले में रनों की बारिश होगी। अब तक लखनऊ के इस मैदान में कुल 10 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन बार पहले बल्लेबाजी और सात बार दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की। आंकड़े देखकर तो यही लगता है कि जो कप्तान टॉस जीतेगा वह पहले गेंदबाजी करने को देखेगा।

मैच के लिए दोनों टीम

ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, मिचेल मार्श, सीन एबट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क।


श्रीलंका- कुसल मेंडिस (कप्तान), चरिथ असलंका, डिमुथ करुणारत्ने, पाथुम निसंका, सदीर समरविक्रमा, चमीका करुणारत्ने, धनंजय डि सिल्वा, डुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, कुसल परेरा, दिलशन मदुशंका, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, महीश तीक्षणा और मथीशा पथिराना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed