{"_id":"5ec8f3608ebc3e77cf678dd4","slug":"auraiya-accident-national-human-rights-commission-sent-notice-to-uttar-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया हादसाः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया हादसाः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस
Sat, 23 May 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 May 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Auraiya road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में हुए सड़क हादसे में मरे श्रमिकों के शवों को घायलों के साथ लादकर भेजने के मामले में क्षेत्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को नोटिस भेजा है। प्रदेश के प्रमुख सचिव को भेजे नोटिस का 4 सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
गौरतलब है कि 16 मई को ट्रॉला और डीसीएम की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 30 घायल हो गए थे। इसके बाद अधिकारियों ने मजदूरों के शवों के साथ घायलों को एक ही वाहन में भेज दिया था। इसका वीडियो वायरल होने पर प्रयागराज में घायलों को अलग एंबुलेंस में रवाना किया था।
आयोग ने समाचारों का संज्ञान लेने के बाद नोटिस जारी किया है। मुख्य सचिव को भेजे नोटिस में दोषी अफसरों पर कार्रवाई और घायलों को राहत देने संबंधी उठाए जा रहे कदमों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है।