फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attendants at the Cancer Institute will now get food at night as well.

Lucknow News: कैंसर संस्थान में अब रात में भी तीमारदारों को मिलेगा खाना

Sat, 20 Jun 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Attendants at the Cancer Institute will now get food at night as well.
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान।
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को अब रात में भी मुफ्त खाना मिलेगा। संस्थान, आरएवीसी फाउंडेशन और शारदा वेलफेयर सोसाइटी के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत अपनी थाली पहल का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि मरीजों के परिजनों और तीमारदारों को परिसर में ही स्वस्थ, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। नई व्यवस्था अगले सप्ताह से लागू होने की उम्मीद है। अभी तक तीमारदारों को दोपहर का ही भोजन दिया जा रहा था, लेकिन नई व्यवस्था के बाद उन्हें रात का भोजन भी मिलेगा। वहीं, मरीजों को संस्थान में पहले से सुबह का नाश्ता, भोजन, शाम का नाश्ता और रात का खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। समझौता पत्र पर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट, आरएवीसी फाउंडेशन के निदेशक रोहित पांडेय और शारदा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed