फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempted rape and assault on a young woman under the pretext of offering a lift

Lucknow News: लिफ्ट के बहाने युवती से दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट

Sat, 20 Jun 2026 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape and assault on a young woman under the pretext of offering a lift
मोहनलालगंज। लिफ्ट देने के बहाने युवती से उसके परिचित सूरज कुमार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और धमकाया। युवती ने पुलिस से शिकायत की, पर मामला दबा दिया गया। अधिकारियों की फटकार के बाद बृहस्पतिवार देर रात आरोपी सूरज के खिलाफ मोहनलालगंज पुलिस ने एफआईआर की।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि दो जून की सुबह 10 बजे वह पिता के साथ घर से निकली थी। रास्ते में पिता का परिचित बैरी मंगटईया निवासी सूरज कुमार मिल गया। उसने पैदल जा रही युवती को बाइक से छोड़ने की बात कही। पिता के कहने पर युवती उसकी बाइक से मोहनलालगंज जाने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में सूरज उसे सैय्यद पीर बाबा मोड़ से दूसरी दिशा में ले गया। इसका विरोध करने पर वह मोटरसाइकिल को कच्चे रास्ते पर 300 मीटर तक ले गया और वहां युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता की। किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती के शोर मचाने पर सूरज भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता और उसके पिता कई दिनों तक मोहनलालगंज थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करती रही। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। उनकी फटकार के बाद बृहस्पतिवार रात एफआईआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed