{"_id":"6aa43e214ead2313bd0060c0","slug":"attempt-to-take-over-ansal-office-in-lucknow-commotion-ensued-when-police-intervened-five-people-were-detained-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अंसल के दफ्तर पर कब्जे की कोशिश! पुलिस ने रोका तो हंगामा शुरू; पांच लोगों को हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अंसल के दफ्तर पर कब्जे की कोशिश! पुलिस ने रोका तो हंगामा शुरू; पांच लोगों को हिरासत में लिया गया
Fri, 11 Sep 2026 11:15 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:15 PM IST
सार
लखनऊ में अंसल के दफ्तर पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने लोगों को रोका तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : iStock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अंसल के कार्यालय में शुक्रवार को करीब तीन दर्जन अधिवक्ताओं की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग कब्जा करने पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक एक निजी कंपनी से जुड़े लोग अंसल के कार्यालय पर कब्जा करने पहुंचे थे। उनका दावा था कि उनकी कंपनी ने अंसल से संबंधित प्रोजेक्ट टेकओवर कर लिया है। हालांकि मौके पर वे अपने दावे के समर्थन में मालिकाना हक, शेयर खरीदने या प्रोजेक्ट टेकओवर से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन