{"_id":"68322980a930bcfef80e3ea3","slug":"attempt-to-run-over-family-in-car-with-truck-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1219328-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार में सवार परिवार को ट्रक से रौंदने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार में सवार परिवार को ट्रक से रौंदने की कोशिश
Sun, 25 May 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 25 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कार में सवार परिवार को ट्रक से रौंदने की कोशिश
लखनऊ। गोसाईंगंज में गंगागंज चौराहे के पास शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रक चालक ने जानबूझकर एक कार को कई बार टक्कर मारी और करीब 120 मीटर तक घसीटता रहा। कार में सवार बाराबंकी के कोठी क्षेत्र के बरई खेरा गांव निवासी आशीष अवस्थी अपनी मां, पत्नी, भाई की पत्नी और दो बच्चों के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। इस हमले में सभी को अंदरूनी चोटें आईं, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से बड़ा हादसा बच गया।
पीड़ित आशीष का आरोप है कि ट्रक चालक मुरादाबाद के ताहरपुर मनाठेर निवासी सद्दाम ने जानबूझकर हमला किया। कार में टक्कर मारने के दौरान बार-बार रोकने की गुहार के बावजूद चालक नहीं रुका। लोगों ने साहस दिखाते हुए ट्रक को रोका और पुलिस को सूचना दी। गोसाईंगंज पुलिस ने शनिवार को मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों ने बचाई जान
घटना के समय कार में मौजूद सभी लोग डर गए और चीखने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह ट्रक को रुकवाया। उन्होंने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने कार की स्थिति देखकर तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
साजिश की आशंका
पीड़ित आशीष अवस्थी ने घटना को किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बताते हुए ट्रक चालक से गहन पूछताछ की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती, तो उनके पूरे परिवार की जान जा सकती थी। इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि चालक ने ऐसा क्यों किया। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जाएगी