फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to run over family after objection to collision; one arrested.

Lucknow News: टक्कर के विरोध पर परिवार को कुचलने का प्रयास, एक गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to run over family after objection to collision; one arrested.
आलमबाग। आशियाना के रजनीखंड निवासी सात्विक यादव ने कार सवार दबंगों पर परिवार को कार से कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया है। हालांकि परिवार बाल-बाल बच गया। सात्विक ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब 10ः30 बजे भाई और मां के साथ सालेनगर तिराहे गए थे। वह सैलून में चले गए जबकि भाई और मां कार में बैठे रहे। तभी उनकी खड़ी कार में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे मां को चोट आई। आरोप है कि विरोध करने पर कार सवार पांच लोगों ने सात्विक के भाई को पीट दिया। साथ ही मां और भाई को कुचलने का प्रयास किया। आक्रोशित राहगीरों ने एक आरोपी सौरभ को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आशियाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सौरभ को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अन्य चार फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed