फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attempt to rape with woman in kanpur

दोस्त को पिलाई शराब फिर उसकी पत्नी के साथ ‘गंदा काम’!

Sat, 27 Jun 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पुखरायां (कानपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला,पुखरायां (कानपुर) Updated Sat, 27 Jun 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
attempt to rape with woman in kanpur

दोस्त को शराब के नशे में धुत करने के बाद युवक ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो गुस्साए युवक ने उसे मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। एएसपी ऋषिपाल सिंह यादव और डीएसपी आलोक शर्मा ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने बताया कि गुरुवार देर रात गांव के ही एक सफाई मजदूर के घर से चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग जाग गए। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो उक्त मजदूर की पत्नी के कपड़ों में आग लगी थी।
विज्ञापन


केरोसिन की गंध आ रही थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला गांव के ही एक व्यक्ति की ओर इशारा भी कर रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर है महिला,कानपुर में चल रहा इलाज

attempt to rape with woman in kanpur

इस दौरान महिला ने बताया कि घटना से पहले उसके पति ने गांव के पास के एक युवक के साथ जमकर शराब पी थी। उसका पति शराब के नशे में धुत हो गया तो उसके साथी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।

असफल होने पर उसने पास में ही जल रहे केरोसिन भरे दीपक को उस पर फेंक दिया। केरोसिन की चपेट में आते ही महिला के कपड़ों में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गई है।

शुक्रवार की सुबह एएसपी और डीएसपी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महिला का कानपुर में इलाज कराया जा रहा है। ग्रामीण जिस व्यक्ति की ओर इशारा कर रहे हैं, उसे तलाशा जा रहा है। भोगनीपुर कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि झुलसी महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed