फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attempt to murder of widow

घर मे सो रही विधवा का गला रेता

Mon, 06 Dec 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
attempt to murder of widow
लखनऊ। सआदगंज के अंबरगंज इलाके में शनिवार देर रात घर के अंदर सो रही एक महिला का गला रेतकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई। हमले के दौरान आरोपी ने सिर पर कई बार पास पड़े ताले से वार किए। परिवारीजनों ने पड़ोस के एक युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश यादव के मुताबिक, अंबरगंज के यासीन गुलाब की बगिया मोहल्ले में विधवा शरीफ जहां अपनी इकलौती बेटी फरहा के साथ रहती हैं। शरीफ जहां की घर में ही परचून की दुकान है। शनिवार रात शरीफ जहां अपने कमरे में और बेटी फरहा अपने कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब ढाई बजे पड़ोस में रहने वाला अरमान नाम का युवक पीड़िता के घर में घुस आया। उसने सोते हुए शरीफ जहां का गला किसी धारदार चीज से रेत दिया। वहीं पास में पड़े ताले से सिर पर कई वार किए। खून से लथपथ शरीफजहां से आरोपी ने सादे कागज पर अंगूठे का निशान भी लगवा लिया। मौका मिलते ही शरीफजहां ने आरोपी को धक्का देकर शोर मचाती हुई बेटी फरहा के कमरे की तरफ भागी। फरहा का कमरा बाहर से बंद था। कमरा खोला तभी मां की आवाज सुनकर फरहा भी बाहर निकल आई। शोर सुनकर पड़ोसी भी दरवाजे पर पहुंच गए। इसी बीच आरोपी अरमान छत के रास्ते भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सआदतगंज पुलिस ने घायल शरीफ जहां को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। फिलहाल घायल शरीफ जहां की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता के घर से वारदात में प्रयुक्तचाकू भी बरामद कर लिया है। इस घटना के संबंध में पीड़िता शरीफ जहां ने आरोपित अरमान के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की एक टीम आरोपित की तलाश में जुटी है। आरोपित अरमान ने शरीफ जहां पर हमला क्यों किया। फिलहाल पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस को खुलकर कुछ नहीं बताया है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि आरोपित पहले भी शरीफ जहां के परिवार से झगड़ा कर चुका है जिस पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed