{"_id":"67cb53803e646b98d40580c8","slug":"attempt-to-cheat-by-putting-dp-of-padma-shri-doctor-on-whatsapp-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1107557-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: व्हाट्सएप पर पद्मश्री डॉक्टर की डीपी लगाकर ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: व्हाट्सएप पर पद्मश्री डॉक्टर की डीपी लगाकर ठगी की कोशिश
Sat, 08 Mar 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर पद्मश्री डॉक्टर की डीपी लगाकर ठगी की कोशिश
लखनऊ। महानगर स्थित सरकार डायग्नोस्टिक के संचालक पद्मश्री डॉ. सब्यसाची सरकार की व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर ठगी की कोशिश की गई। जालसाज ने उनके सीए को फोन कर गोपनीय दस्तावेज मांगे। डॉक्टर ने महानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ठग उनकी गोपनीय जानकारी इकट्ठा कर रहा है।
डॉक्टर के मुताबिक ठग ने व्हाट्सएप पर उनकी फोटो लगाई और सीए सुयश कपूर को फोन किया था। आरोपी ने खुद का परिचय डॉक्टर के रूप में दिया और उनसे अहम दस्तावेज मांगने लगा। सीए ने डॉक्टर को फोन किया तो फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि साइबर क्राइम टीम की मदद से छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।