{"_id":"66106eafb16ffb10a50d5cf4","slug":"attempt-to-cheat-by-forging-signature-and-seal-of-pnb-officer-lucknow-news-c-13-lko1012-675240-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीएनबी अफसर के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाकर ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीएनबी अफसर के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाकर ठगी की कोशिश
Sat, 06 Apr 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पंजाब नेशनल बैंक की आशियाना शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अजय कुमार चौधरी ने जालसाजों पर एक अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर, लेटर हेड व बैंक की सील का इस्तेमाल कर ठगी की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अजय कुमार के मुताबिक, 28 मार्च की शाम चार बजे पीएनबी हजरतगंज शाखा के मुख्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने यूपी कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा हजरतगंज कार्यालय में थोक जमा की ब्याज दर का कोटेशन भेजा था। कुछ देर बाद कोऑपरेटिव बैंक कार्यालय से उन्हें मेल आया। इसमें पीएनबी की आशियाना शाखा की ओर से थोक जमा के लिए बहुत अधिक ब्याज दर का कोटेशन देने की बात लिखी थी। विवेक ने फोन पर अजय कुमार से इस संबंध में पूछा तो पता चला कि उन्होंने कोऑपरेटिव बैंक को कोई कोटेशन जमा ही नहीं किया है और न ही कोई मेल भेजा है।
अजय ने जब भेजे गए मेल की जांच की तो पाया कि अज्ञात जालसाजों ने पीएनबी बैंक (@ pnbs.co.in) के समान मेल डोमेन का इस्तेमाल करके यूपी कोऑपरेटिव बैंक को कोटेशन भेजा था। जबकि बैंक का प्रामाणिक मेल डोमेन @ pnb.co.in है। जालसाजों ने बैंक के लेटर हेड, सील (शाखा का रबर स्टांप), शाखा प्रमुख के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर बैंक की प्रतिष्ठा को धूमिल करने व आर्थिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। अजय कुमार ने मामले की शिकायत आशियाना पुलिस से की। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अजय कुमार के मुताबिक, 28 मार्च की शाम चार बजे पीएनबी हजरतगंज शाखा के मुख्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने यूपी कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा हजरतगंज कार्यालय में थोक जमा की ब्याज दर का कोटेशन भेजा था। कुछ देर बाद कोऑपरेटिव बैंक कार्यालय से उन्हें मेल आया। इसमें पीएनबी की आशियाना शाखा की ओर से थोक जमा के लिए बहुत अधिक ब्याज दर का कोटेशन देने की बात लिखी थी। विवेक ने फोन पर अजय कुमार से इस संबंध में पूछा तो पता चला कि उन्होंने कोऑपरेटिव बैंक को कोई कोटेशन जमा ही नहीं किया है और न ही कोई मेल भेजा है।
विज्ञापन
अजय ने जब भेजे गए मेल की जांच की तो पाया कि अज्ञात जालसाजों ने पीएनबी बैंक (
विज्ञापन