{"_id":"6a0b794cd3a7e6a4680f15d5","slug":"attempt-to-abduct-two-minor-sisters-and-sell-them-in-rajasthan-lucknow-news-c-13-lko1096-1743541-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो नाबालिग बहनों को अगवा कर राजस्थान में बेचने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो नाबालिग बहनों को अगवा कर राजस्थान में बेचने की कोशिश
Tue, 19 May 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 19 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। क्षेत्र से 10 मई को अगवा की गईं दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने खोज निकाला है। आरोपी उन्हें राजस्थान ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के घरवालों को हिरासत में लिया, जिसके बाद वे बहनों को छोड़कर भाग निकले।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 12 मई को गांव निवासी वृद्धा ने 16 और 12 वर्षीय नातिनों के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि रायबरेली निवासी शिवानी का उनके घर आना-जाना था। 10 मई को उनकी गैरमौजूदगी में नातिनें घर से कहीं चली गईं। 12 मई को बड़ी नातिन ने फोन पर बताया कि शिवानी और गिरोह की सरगना रायबरेली के भदोखर राही निवासी प्रिया पटेल उन्हें राजस्थान ले आई हैं। पुलिस ने शिवानी और प्रिया पर मामला दर्ज कर दो टीमें गठित कीं। एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जबकि दूसरी टीम 15 मई को रायबरेली गई। पुलिस ने शिवानी के पिता और प्रिया के पति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान प्रिया का मोबाइल चालू हुआ, जिससे उसने पति से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी सोमवार सुबह बहनों को मोहनलालगंज छोड़कर भाग निकलीं।
राजस्थान में कही थी शादी कराने की बात
किशोरियों ने बताया कि शिवानी ने मां से मिलाने का बहाना बनाया था, पर राजस्थान में शादी कराने की बात कही और धमकाया।
दो नाबालिगों को पहले बेच चुका है गिरोह
इंस्पेक्टर के अनुसार, जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले भी दो नाबालिगों को 20 से 25 हजार रुपये में बेच चुका है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबरों के जरिये गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।