फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on vice chancellor of BBAU in lucknow

शर्मनाक घटनाः घर जाते समय बीबीएयू वीसी पर हमला, हाथ-पैर में लगी चोट, केस दर्ज

Tue, 12 Feb 2019 11:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Feb 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
attack on vice chancellor of  BBAU in lucknow
लोकबंधु अस्पताल में इलाज कराते वीसी - फोटो : amar ujala
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा पर सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वे विवि से साइकिल से अपने साउथ सिटी स्थित आवास जा रहे थे। हमले में उन्हें हाथ और पैर में चोट लगी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशियाना थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी है। कुलपति बीबीएयू परिसर में रोजाना सुबह व शाम साइक्लिंग करते हैं। सोमवार को भी वे विभाग से साइकिल से गेट नंबर दो से निकलकर साउथ सिटी स्थित आवास जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच घात लगाए दो अज्ञात युवकों ने उन्हें आवाज दी। जब उन्होंने साइकिल धीमी की तो पीछे से उन पर डंडे से हमला बोल दिया। युवकों ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की। बचने के लिए वे कॉलोनी में ही बीबीएयू प्रोफेसर एसके द्विवेदी के घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, कॉलोनी के लोग जुटने लगे तो हमलावर भाग निकले। प्रोफेसर व अन्य लोग वीसी को पास के अस्पताल ले गए, जहां से लोकबंधु रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही काफी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी अस्पताल पहुंचे। मारपीट करने वाले परिसर से बाहर के बाहर के बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कॉलोनी के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

दो पर शक, लेकिन खुलासा नहीं करेंगे

attack on vice chancellor of  BBAU in lucknow
इलाज कराते कुलपति प्रो.एनएमपी वर्मा - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि कुलपति प्रो. वर्मा का छात्रों के साथ कभी कोई विवाद नहीं हुआ। ऐसे में सवाल उठता है कि हमला किसने किया या करवाया? चर्चा है कि इस घटना के पीछे कोई शिक्षक या अधिकारी-कर्मचारी तो नहीं हैं। प्रो. वर्मा ने अपने सहयोगियों से बातचीत में कहा कि उन्हें दो लोगों पर आशंका है, लेकिन उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं करेंगे।

मांसपेशियों में चोट, फ्रैक्चर नहीं
कुलपति प्रो. वर्मा देर शाम अस्पताल लाए गए। उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं मिला है। मांसपेशियों में चोट आई है, सेहत सामान्य है।
- डॉ. सुरेश चौहान, सीएमएस, लोकबंधु अस्पताल

होगी सख्त कार्रवाई
अस्पताल में कुलपति के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस को तहरीर दी गई है। विवि प्रशासन अपने स्तर से भी जांच करा रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो. राम चंद्रा, चीफ प्रॉक्टर, बीबीएयू

अखाड़ा बन चुका है परिसर

पिछले दिनों बीटेक परीक्षा को लेकर परिसर में तीन दिन तक तोड़फोड़, बवाल, आगजनी हुई थी। इससे पहले इतिहास विभाग के डॉ. एलसी मलैया के साथ भी मारपीट हो चुकी है। चर्चा ये भी है कि हाल में कुलपति ने कई कड़े फैसले लिए हैं।

एक तरफ गार्डों की संख्या में कमी की गई है तो संविदा कर्मचारी भी निकाले गए हैं। कई शिक्षकों के मामले भी उनके पास लंबित हैं। ऐसे में इस घटना का कोई भी कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed