फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on sp minister awadesh prasad

सपा मंत्री के काफिले पर हमला, 9 भाजपाई गिरफ्तार

Tue, 28 Feb 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Feb 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
attack on  sp minister awadesh prasad
मंत्री अवधेश प्रसाद

फैजाबाद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यालय के पास मंत्री अवधेश प्रसाद के काफिले पर कुछ लोगों ने रविवार देर रात हमला कर दिया। हमले में मंत्री के चार समर्थक घायल हो गए। मंत्री की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है क‌ि सोमवार सुबह भी इस मामले में दोनों पक्षों में झड़प हुई।

विज्ञापन


इस मामले में इनायतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सपा मंत्री की तरफ से म‌िल्कीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ पर हमला करवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने भाजपा के नौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मिल्कीपुर सीट से सपा प्रत्याशी व होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद का काफिला रविवार देर रात कस्बे में भाजपा कार्यालय के पास से गुजर रहा था। तभी भाजपा दफ्तर के पास खड़ी एक गाड़ी से उनके काफिले में चल रही एक कार टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में मंत्री व सपा प्रत्याशी के चार समर्थक घायल हो गए। 
मामले में इनायतनगर थाने में भाजपा के नौ कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह भी इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर भाजपा व सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। 


तनाव को देखते हुए शहर में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी देहात कुलदीप नारायण का कहना है कि रविवार रात मंत्री अवधेश प्रसाद का काफिला गुजर रहा था। भाजपा कार्यालय के पास एक वाहन में टक्कर लगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। वहीं एसीडीएम मिल्कीपुर ने बताया कि शराब के नशे में दो गुट आपस में भिड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed