फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on policeman

शराबी ने हेड कांस्टेबल को चाकू मारी

Wed, 17 Jul 2019 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
attack on policeman
शराबी ने हेड कांस्टेबल को मारा चाकू
विज्ञापन

लखनऊ। गुडंबा के कल्याणपुर इलाके में शराब के नशे में धुत राहुल सिंह ने पीएसी के हेड कांस्टेबल राम बाबू को चाकू मार दिया। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आदिलनगर निवासी राम बाबू 35वीं वाहिनी पीएसी में हेड कांस्टेबल हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे तभी कंचना बिहारी मार्ग पर शराब ठेके के पास नशे में धुत राहुल सिंह गाली-गलौज करता दिख गया। उन्होंने गालियां देने से मना किया तो राहुल झगड़ा करने लगा। राम बाबू का आरोप है कि नशेबाज ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर आई पुलिस ने राहुल को दबोच लिया और राम बाबू को अस्पताल भेजा। राम बाबू के बेटे लवकेश राजन ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed