फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on police team in Gonda.

गोंडा: गैंगस्टर की तलाश में छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी फरार

Mon, 05 Oct 2020 01:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Oct 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
attack on police team in Gonda.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गोंडा जिले की कोतवाली मनकापुर क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस ने विष्णुपुरी कॉलोनी में एक गैंगस्टर के छिपे होने की सूचना पर छापा मारा। जिस पर पहले से ही चौकन्ने गैंगस्टर व उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसका फायदा उठाते हुए गैंगस्टर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने गैंगस्टर के एक साथी को पकड़ लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। हमले में एक दरोगा को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


दरअसल, कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के गायत्री नगर के रहने वाले महेन्द्र प्रताप उर्फ भाईजी तिवारी समेत पांच लोग एटीएम से जालसाजी करके रूपए उड़ाने के मामले में एक साल पहले प्रकाश में आए थे। इसमें पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। एटीएम जालसाज गैंगस्टर के आरोपी महेन्द्र प्रताप उर्फ भाईजी तिवारी की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


रविवार देर शाम कोतवाली मनकापुर के उपनिरीक्षक संजीव वर्मा को सूचना मिली कि भाईजी तिवारी विष्णुपुरी कालोनी में छिपा हुआ है। इसी सूचना पर उपनिरीक्षक संजीव पुलिस टीम के साथ बिना वर्दी के वहां पहुंच गए और बताए गए मकान पर छापा मारा। तभी उस मकान से बाहर निकले कई लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

...बताते रहे कि वह दरोगा हैं पर किसी ने न सुनी

संजीव लोगों को बताते रहे वह दरोगा हैं। मगर किसी ने उनकी नहीं सुनी और मारपीट करने लगे। इसी बीच गैंगस्टर भाईजी तिवारी फरार हो गया। मगर पुलिस ने उसके एक साथी को पकड़ लिया है। जिससे पूछताछ कर रही है।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि फरार हुए गैंगस्टर भाईजी तिवारी की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि दबिश के दौरान गैंगस्टर भाईजी तिवारी फरार हो गया। मगर उसके एक साथी को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। जाट ने पुलिस टीम पर हमले से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed