{"_id":"5feaeeee8ebc3e3eb7609192","slug":"attack-on-police-team-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में दबिश डालने गई पुलिस टीम पर हमला, कोतवाल व सिपाही हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में दबिश डालने गई पुलिस टीम पर हमला, कोतवाल व सिपाही हुए घायल
Tue, 29 Dec 2020 02:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Dec 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : iStock
अमेठी जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में दबिश डालने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया।
विज्ञापन
लाठी डंडे व ईंट से किये गए हमले में कोतवाल श्याम सुंदर व सिपाही रजनेश घायल हो गए। रजनेश की हालत गंभीर है। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है। महिला सिपाही व चालक को मामूली चोट लगी है।
इस दौरान मौका देख कर पुलिस द्वारा पकड़े गए चार वांछित भाग निकले। कोतवाल की तहरीर पर कई लोगों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाद में दल बल के साथ पहुंचे कोतवाल ने भी परिजनों को पीटा।
विज्ञापन