फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on nephew of BJP minister in lucknow

महिला मित्र संग बार से निकले भाजपा नेता के भांजे को मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Nov 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Nov 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
attack on nephew of BJP minister in lucknow
डेमो
लखनऊ के विभूति खंड इलाके में वेव मॉल के सामने एसयूवी सवार हमलावरों ने रविवार देर रात तमाशा बार से महिला मित्र के साथ निकले युवक पर हमला किया। गालीगलौज व मारपीट के बाद उसे गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बीचबचाव कर रही महिला मित्र से बदसुलूकी की। पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर गुंडई के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले। क्षेत्राधिकारी व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। घायल युवक के मामा भाजपा नेता ने संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गोमतीनगर के विशेष खंड-2 निवासी भाजपा नेता बजरंगी सिंह ने काली एसयूवी सवार 4-5 हमलावरों पर अपने भांजे अंकित सिंह से गालीगलौज, कातिलाना हमला और उसकी महिला मित्र से बदसुलूकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि अंकित सिंह रविवार रात 1:15 बजे अपनी महिला मित्र के  साथ तमाशा बार से निकला और वेव मॉल के सामने की तरफ पैदल जा रहा था। इस बीच काली टाटा सफारी से उतरे चार-पांच युवकों ने घेर लिया। गालीगलौज के साथ मारपीट करने लगे। ं

बार में झड़प पर बाहर इंतजार कर रहे थे हमलावर

attack on nephew of BJP minister in lucknow
हमलावरों को बीचबचाव कर रही महिला मित्र से बदसलूकी करते देख अंकित ने शोर मचाते हुए युवती को हमलावरों से छुड़ाने की कोशिश की। इस पर एक हमलावर ने पिस्टल से अंकित के पैर में गोली मारी। वह घायल होकर गिर गया।

पुलिस चौकी के पास चहलपहल के बीच काफी देर तक गुंडई के बाद एसयूवी में सवार हुए हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल अंकित ने अपने मामा बजरंगी सिंह को फोन किया। अंकित को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई। 

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तमाशा बार में डांस के दौरान किसी बात पर अंकित की एक युवक से झड़प हो गई थी। वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। इस पर युवक अपने साथियों के साथ बार से बाहर आया और सड़क पर किनारे खड़ी एसयूवी में बैठा अंकित व उसकी महिला मित्र के निकलने का इंतजार कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने तमाशा बार के देर रात तक खुले रहने को लेकर प्रबंधन से तहकीकात की। पता चला कि अतिरिक्त शुल्क जमा करके रात एक  बजे तक बार खोलने की इजाजत ले रखी है।  

पुलिस अधिकारियों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए तमाशा बार में गए लोगों के बारे में छानबीन की। लोगों ने झगड़े तक की जानकारी से इन्कार कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बार में क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले एक युवक को संदेह के घेरे में लेकर छानबीन की गई। उसके साथियों और गाड़ी के नंबर का सुराग लगा है।
 

लापरवाही पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

attack on nephew of BJP minister in lucknow
UP Police
एसयूवी सवार हमलावरों ने वेव मॉल के सामने भाजपा नेता बजरंगी सिंह के भांजे अंकित सिंह पर कातिलाना हमला किया। उसकी महिला मित्र से बदसलूकी की। मॉल से निकल रहे लोगों के सामने काफी देर तक गुंडई के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

चंद कदम दूर स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी राजू सिंह बेखबर थे। लापरवाही उजागर होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने उप निरीक्षक राजू सिंह को सोमवार शाम लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि वेव मॉल से लोगों के निकलने का सिलसिला देर रात तक चलता है। तमाशा बार भी रात एक बजे बंद होता था। ऐसे में चौकी प्रभारी को टीम के साथ आसपास मौजूद रहना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed